मदन मोहन मालवीय और देश-निर्माण
मदन मोहन मालवीय और देश-निर्माण डॉ. एम. डी. थॉमस ---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- 1. महामना मदन मोहन मालवीय एक स्वर्णिम नाम ‘ महामना मदन मोहन मालवीय ’ एक ऐसा नाम है जो भारत के इतिहास के पन्नों में हमेशा स्वर्णिम अक्षरों में अंकित रहेगा। काशी हिंदू विश्व विद्यालय , वाराणसी , जो कि देश और दुनिया में कई मायनों में मशहूर और प्रतिष्ठित है , की परिकल्पना और भव्य शुरूआत का पूरा श्रेय उन्नीसवीं-बीसवीं शतियों को कुछ विलक्षणता के साथ जोड़नेवाले इस महाशय के हिस्से में जाता है। इक्कीसवीं शती ने उन्हें ‘ भारत रत्न ’ की खिताब से नवाजा है। लेकिन , अपनी गुणात्मक जीवन-दृष्टि और अनूठे योगदान की वजह से वे अपने समय में ही स्वयं ‘ भारत रत्न ’ थे। अपनी जीवनी , कथनी और करनी से उन्होंने भारत को ही रत्न बनाने की साधना में प्रतिबद्धता से लगे रहे। ‘ महामना ’ की उपाधि से विभूषित महा मनवाले इस आदर्श पुरुष की यही महाशयता थी । 2. ...